खंडोबा महोत्सव एवं परिचय सम्मलेन छ.ग. मराठा समाज का खंडोबा महोत्सव एवं परिचय सम्मलेन राजिम में
- by 36Garh Mahtari News --
- 16 Jan 2026 --
- 0 Comments
राजिम@गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ मराठा समाज का श्री खंडोबा उत्सव रजत जयंती समारोह एवं प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मलेन रविवार 18 जनवरी को खंडोबा मंदिर परिसर राजिम में आयोजित किया गया है. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि महंत राम सुन्दर दास जी अध्यक्ष राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट राजिम एवं राजेंद्र कोंढ़रे जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारतीय मराठा महासंघ के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता राघोबा महाडिक प्रान्त अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मराठा समाज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है.
उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप देने मराठा समाज राजिम पूरे सिद्धत के साथ जुटा हुआ है जिसमे जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक की महति भूमिका है. युवक-युवती परिचय सम्मलेन को सफल बनाने समाज के स्थानीय प्रमुखों द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है. साथ ही मराठा समाज राजिम द्वारा उक्त रजत जयंती एवं परिचय सम्मलेन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो की उपस्थिति की अपील की है. कार्यक्रम स्वर्ण तीर्थ घाट महानदी संगम पर स्थित खंडोबा मंदिर राजिम में संपन्न होंगा जिसकी भव्य तैयारी पूरी हो चूकी है.
हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!
अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ देखें