मड़ाई-मेला-महोत्सव लोहरर्सींग में आज मोना सेन की उपस्थिति में मड़ाई-मेला
- by 36Garh Mahtari News --
- 06 Jan 2026 --
- 0 Comments
लोहरसींग@पांडुका :- छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच संझा बिहनिया साहित्य समिति युवा मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी लोहरसींग के सौजन्य से आज दिनांक 06.01.2026 दिन मंगलवार को मड़ाई-मेला और लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है. जिसमे मड़ाई-मेला के साथ-साथ पैरी संगम पंडवानी ग्रुप गायत्री राजपूत गरियाबंद एवं मया के सन्देश लोक कला मंच फुलझर गौकरण मानिकपुरी का भी प्रस्तुतीकरण होंगा. ग्रामवासियों ने आज का मड़ाई-मेला के इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे जतन किये है. जिस कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मोना सेन जो वर्तमान में अध्यक्ष है छ:ग: फिल्म विकास बोर्ड के उनको बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय और ख्यातिप्राप्त कलाकारों का सम्मान किया जाना भी प्रस्तावित किया गया है. ग्रामवासियों ने मड़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है.
हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!
अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ देखें