फुलझर (घटारानी) में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

गरियाबंद@राजिम :- राजिम अंचल के ग्राम पंचायत फुलझर में आगामी 01 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है. समाजसेवी संगठन पृथ्वीम फाउंडेशन के तत्वाधान में रोटरी क्लब द्वारा यह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया जा रहा है. जिसमे आंख, दांत, हड्डी रोग के अलावा महिलाओं को होने वाली रोगों का जाँच एवं उपचार किये जाने की जानकारी दी गयी है. विशेषज्ञ डॉक्टरो का एक समूह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक छुरा जनपद के इस गाँव में 01 मार्च, दिन रविवार को अपनी उपस्थिति देंगे. ग्राम फुलझर के अलावा आसपास के अन्य गावों के मरीज भी शिविर में पहुचकर निःशुल्क जाँच से लाभान्वित हो सकते है. इस आशय की जानकारी के साथ आयोजनकर्ता संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों श्रीमती योगिता सिन्हा, श्रीमती सोनल महाडिक, श्रीमती अनुराधा सारडा, श्रीमती राखी सेठ, श्रीमती कल्पना पाण्डेय एवं श्रीमती हर्षा कंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं से उपस्थिति एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच का फायदा उठाने की अपील की है.

हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!

अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।

टिप्पणियाँ देखें

एक टिप्पणी छोड़ें